फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रभारी जिला जज की गाड़ी पर हमला, धमाके के साथ शीशा टूटा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jun 2020 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रभारी जिला जज की गाड़ी पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में प्रभारी जिला जज, अपर जिला जज की गाड़ी पर मंगलवार सुबह कचहरी आते समय हमला हो गया। इससे उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। बोलेरो सवार हमलावरों ने गाड़ी का पीछा भी किया।
विज्ञापन


प्रभारी जिला जज राजेश चौधरी व अपर जिला जज रामनेत का आवास दिबियापुर स्थित गेल परिसर में है। मंगलवार की सुबह दोनों लोग एक ही गाड़ी से कचहरी आ रहे थे। ककोर मुख्यालय के पास सफेद रंग की बोलेरो से कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

इसमें दोनों जज बाल-बाल बच गए। हालांकि गाड़ी के शीशे टूट गए। ड्राइवर ने गाड़ी भगाई तो बोलेरो सवार लोगों ने पीछा भी किया। गाड़ी पर पत्थर या गोली से हमला हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक सिंह और एसपी सुनीति ने दोनों जज से बात की। एसपी सुनीति ने पत्रकारों को बताया कि गाड़ी की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। दोनों अधिकारियों को अलग-अलग गनर दिए जा रहे हैं।

मौके की भी जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई है। उन्होंने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें