यूपी में औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र के चिरूहूली गांव में हाईवे पर सोमवार शाम ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने आई गाय को बचाने में एक कार पलट गई। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें 50 शैय्या अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।