फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Sun, 12 May 2019 11:42 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह घटना ग्राम भुलाहार के पास की है। हादसा सुबह करीब 6 बजे का है। यहां प्रेमचंद्र मुंशीलाल पत्नी विमला देवी निवासी सौथरा थाना सहायल एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

दोनों तडापुर सौरिख जिला कन्नौज में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रक उन्हें रौंदता चला गया। घटना में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सहार चौकी प्रभारी विश्व प्रकाश, बेला थाना प्रभारी विष्णु गौतम, सीओ बिधूना, एसडीएम बिधूना मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें