रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में शामिल मृतकों में भाजपा के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के पिता भी शामिल हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जानकारी के अनुसार ये लोग दिल्ली से वापस लौट रहे थे।