फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकनपुर मेले का उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। मकनपुर मेले का शुभारंभ रविवार को मेला अध्यक्ष व जिलाधिकारी कानपुर नगर विजय विश्वास पंत करेंगे। इधर, शनिवार को मेले में खरीद फरोख्त के लिए दूर दूर से पहुंचे लोग घोड़ा-घोड़ी, खच्चर, गाय, भैंसें लेकर पहुंचे। एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस बार इसकी भव्यता को और बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। रविवार की दोपहर दो बजे जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत मकनपुर पहुंचेंगे। परंपरा अनुसार पहले सैयद बद्दीउद्दीन जिंदाशाह मदार की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी करेंगे। मेला मकनपुर कमेटी मौजूद रस्म-ए-पगड़ी का आयोजन करेगा। मेला तहसील भवन में फीता काटकर जिलाधिकारी मेला का शुभारंभ करेंगे। कहा कि आगामी 9 फरवरी की रात में मुशायरा, 10 फरवरी को कवि सम्मेलन, 11 फरवरी को संगीत संध्या कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें