ट्रैक्टर ट्राली में सवार मजदूर की नीचे गिर जाने से मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
डेरापुर
थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी हसीन (30) पुत्र मुन्ना खां कस्बा
स्थित गिरिजेश कटियार की दुकान पर मजदूरी करता है। शुक्रवार की देर शाम वह
ट्रैक्टर से मौरंग से लेकर बबलू के घर जा रहा था।
हसीन ट्रैक्टर ट्राली में
पीछे मौरंग के ऊपर सवार था। रंपुरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली
से वह असंतुलित होकर नीचे आ गिरा। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ला रहे
थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
देर रात तक किसी ने घटना की सूचना
पुलिस को नहीं दी। कांधी चौकी इंचार्ज विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि
उन्हेें मामले की जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने की
जानकारी मिली है।