फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

5 साल के भांजे का शव गोद में लिए यूं बैठा रहा मामा, बोला- अब दीदी से क्या कहूंगा

Tue, 02 May 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
1 of 4
यूपी के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के गाल्ला मंडी के पास ट्रक और बाइक में टक्कर में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यूपी के कानपुर में रव‌िवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बाइक से अपने मामा के साथ जा रहा था। हादसे के बाद एक घंटे तक मामा उसे अपने कलेजे से लगाए रोता रहा और कहता रहा...  
 

2 of 4
सड़क हादसे के बाद रोड जाम
दर्दनाक हादसे में भांजे को खोने का दर्द मामा की आंखो में साफ छलक रहा था। वह बीच सड़क पर ही बदहवास हालत में उसे अपनी गोद में लेकर बैठा रहा। बच्चे की लाश को यूं कलेजे से लगाए रोता देख लोगों से ये दृश्य देखा नहीं गया। उन्होंने रोड जाम कर द‌िया। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उधर बच्चे का मामा इस शोर शराबे के बीच सड़क पर बैठकर रोता रहा और कहता रहा कि अब दीदी से क्या कहूंगा...
 

3 of 4
यूपी के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के गाल्ला मंडी के पास ट्रक और बाइक में टक्कर में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।
हादसे के तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस पहुंची, तो शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। भीड़ को हटाकर ट्रैफ‌िक क्ल‌ियर क‌िया गया।

शादी में जा रहे थे दोनों
मूल रूप से औरैया के रहने वाले इमरान की कानपुर में किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित सफेद कॉलोनी में ससुराल है। इमरान के परिवार में पत्नी रूबी, बड़ा बेटा शारिक (05), छोटा बेटा अक्सत (03) हैं। रूबी दो दिन पहले बच्चो के साथ मायके आई थी। रविवार को शारिक अपने मामा सलमान के साथ बाइक पर आगे बैठकर घाटमपुर स्थित मोहम्मदपुर गांव एक शादी में जा रहा था।

नौबस्ता थाना क्षेत्र के एस जे पुलिया के पास हाइवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। सलमान उस खड़े ट्रक से आगे निकलने की कोशि‍श करने लगा, तभी पीछे से तेज रफ़्तार आ रहे एक दूसरे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे शारिक उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन

4 of 4
सड़क हादसे के बाद ट्रैफ‌िक जाम
दीदी को क्या कहूंगा मैं...
मामा की आंखों के सामने ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। बच्चे की मौत से आहत मामा ने शव को उठाकर छाती से लगा लिया और चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगा। वह बच्चे को लेकर एक घंटे तक वही पर बैठा रहा और कहता रहा- 'अब मैं दीदी को क्या कहूंगा, कैसे उनके सामने जाऊंगा।'

बच्चे की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई मां
बच्चे की मौत की खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। ये खबर सुनते ही रूबी बेहोश हो गई। जब होश में आई तो अपने बेटे को देखने की जिद करने लगी। नौबस्ता इन्स्पेक्टर अशोक दुबे के मुताबिक, एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें