फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित पेट्रोल पंप पास जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर पेट्रोल पंप के पास भोगनीपुर की ओर से आ रही स्कूटी में सामने से आ रही जेसीबी टक्कर मारती हुई निकल गई। स्कूटी में सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एक घायल की जेब से आधार कार्ड मिला है। उससे फोटो मिलान करने बाद सट्टी थाना क्षेत्र के ही गिरधरपुर निवासी श्रीबाबू के पुत्र मुकेश की पहचान हो गई। दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। दोनों साथी बताए जाते हैं। जिला अस्पताल में अज्ञात युवक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि घायल मुकेश के परिजनों को सूचना भेजी गई है। जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अज्ञात की मौत की सूचना पर एसआई सत्यप्रकाश वर्मा को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। देर शाम तक परिजन नहीं पहुंचे हैं। स्कूटी सवार दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। अगर हेलमेट लगाए होते अज्ञात की जान बचने की संभावना थी।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें