राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 55 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में 20 बच्चे शामिल हैं। ये सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कन्नौज से देवां शरीफ मेला देखने गए थे। वहां से लौटते वक्त भापरमऊ रेलवे क्रांसिंग पर बने ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ओवरब्रिज से उतरते वक्त ट्राली अनियंत्रित होकर सीधे नीचे आ गिरी। यह तो गलीमत रही कि जिस वक्त ट्रैक्टर-ट्राली पुल से नीचे गिरी वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था।