फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो-कार की भिड़ंत, 11 घायल

Fri, 23 Oct 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां क्षेत्र के खानचंद्रपुर हाइवे किनारे अकबरपुर से कानपुर जा रही बोलेरो और कार की जबरदस्त भिड़ंत में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


रनियां चौकी क्षेत्र के खानचंद्रपुर के पास अकबरपुर कस्बे से कानपुर जा रही बोलेरो कार से जा भिड़ी। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे में बोलेरो सवार प्रमोद निवासी अकबरपुर, कमल निवासी अकबरपुर, कोमल, हिमांशू, अंशू, शिव, कामिनी, सुमन, शिवांगी निवासी अकबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, कार सवार उत्कर्ष गुप्ता, सुशील गुप्ता घायल हो गए।

भिड़ंत के बाद चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। रनियां चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि बोलेरो व कार की भिड़ंत में 11 लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें