बांदा के कमासिन में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से दोनों के सिर में चोटें आईं थी।
कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव का प्रेम सिंह (22) पुत्र धनीराम बाइक पर गांव के ही संजय (30) पुत्र गरीबदास कोटार्य को बैठाकर मंगलवार की रात जामूं गांव से वापस आ रहा था। कमासिन थाना क्षेत्र में जामूं और कमासिन के बीच किसी वाहन ने पीछे से बाइक पर टक्कर मार दी।