फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टीला ढहने से दो महिलाएं जिंदा दफन, मकान की मरम्मत के लिए खोद रहीं थी मिट्टी

Wed, 16 Oct 2019 09:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में बांदा जिले के बदौसा में मकान मरम्मत के लिए मिट्टी खोद रहीं दो महिलाओं की टीला ढह जाने से दबकर मौत हो गई। एक अन्य महिला घायल हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


घटना फतेहगंज थाना क्षेत्र के जरकढ़ा (कुरुंहू) गांव की है। दीपावली पर घर की छपाई-लिपाई के लिए बुधवार को गांव की मर्री (54) पत्नी सद्धू यादव तथा परबतिया (58) पत्नी गया प्रसाद यादव और सुमन (30) पत्नी चुन्नू दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव में स्कूल के पास टीले से मिट्टी खोदने गई थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया।
Trending Videos

तीनों महिलाएं मिट्टी में दब गईं। उनके ऊपर भारी मात्रा में मिट्टी आ गिरी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग आ गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन मिट्टी हटाने का काम शुरू हुआ।

कड़ी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला गया। मर्री यादव और परबतिया की मौत हो गई। सुमन को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। इस गांव के बाशिंदे अधिवक्ता चंद्रपाल यादव ने बताया कि मृतक महिलाएं गरीब परिवार से संबंध रखती थीं।
विज्ञापन

उनके बच्चे भी हैं। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे। तहसीलदार अतर्रा राजेश सिंह भी घटनास्थल आए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। गौरतलब है कि 24 घंटे में टीला ढहने की यह दूसरी घटना है।

इसके पूर्व मंगलवार को शाम कालिंजर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मिट्टी खोदते समय टीला ढह जाने से तीन बालिकाएं दब गई थीं। इनमें सृष्टि (12) पुत्री विद्यानंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें