फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 23 Oct 2019 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा के कमासिन में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से दोनों के सिर में चोटें आईं थी। 
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव का प्रेम सिंह (22) पुत्र धनीराम बाइक पर गांव के ही संजय (30) पुत्र गरीबदास कोटार्य को बैठाकर मंगलवार की रात जामूं गांव से वापस आ रहा था। कमासिन थाना क्षेत्र में जामूं और कमासिन के बीच किसी वाहन ने पीछे से बाइक पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक असंतुलित होकर बिजली खंभे से जा टकराई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने प्रेमसिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल संजय का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक के पिता ने बताया कि प्रेम अविवाहित था और दिल्ली में फैक्ट्री में काम करता था। दीपावली में घर आया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बताया जाता है कि दुर्घटना बोलेरो से हुई है। थाने में अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें