फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ व एआरओ परीक्षा : पांच जिलों के 15,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे, 10 बसें रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में आरओ व एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) की परीक्षा 27 जुलाई को 34 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें पांच जिलों से 15,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परिवहन निगम ने इन अभ्यर्थियों को लाने व ले जाने के लिए 10 अतिरिक्त रोडवेज बसों को लगाया है। इससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा पूछताछ केंद्र पर दो कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि अभ्यर्थियों को बसों के आने व जाने की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

रोडवेज परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार ने बताया कि चालक व परिचालकों की ड्यूटी शनिवार शाम छह बजे से रविवार शाम छह बजे तक रहेगी। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गैर जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए पूछताछ पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन जिलों से आएंगे अभ्यर्थी
आरओ व एआरओ की परीक्षा में जालौन, कानपुर देहात, मैनपुरी, औरैया व कन्नौज के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इन नंबरों से मिलेगी बसों की जानकारी
रोडवेज परिवहन निगम ने पूछताछ केंद्र पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें रविवार सुबह छह से दोपहर दो बजे तक महिला कर्मी मिथलेश की ड्यूटी लगाई गई है। उनका मोबाइल नंबर 87912 42778 पर फोन कर बस की जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक विनय चतुर्वेदी की ड्यूटी लगाई है। उनके मोबाइल नंबर 831 882 6214 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें