समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान बने गोमती रिवर फ्रंट में हुए घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम ने इटावा में पुनीत अग्रवाल नाम के व्यक्ति के कई घरों में छापा मारा है। सुबह इटावा के चौभुर्जी इलाके में बने पुनीत के माकान में सीबीआई की एक टीम पहुंची।
वहां जांच होने के बाद इटावा के सिविल लाइंस स्थित पुनीत के आवास पर सीबीआई की टीम दो गाड़ियों से पहुंची। दोनों गाड़ियों को पुनीत के घर के पिछले हिस्से में लगाया गया। जिसके बाद सीबीआई की 12 सदस्यी टीम पुलकित के घर पहुंची। जांच के बाद घर को टीम ने सीज कर दिया है।
घर के बाहर दो सिपाही भी तैनात कर दिए गए है। जिससे कोई अंदर और बाहर आ या जा न सके। बताया जा रहा है कि पुनीत अग्रवाल प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के करीबी हैं और पुनीत ने रिवर फ्रंट में काम किया था।