फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दंगा पीड़ितों के घावों पर लगेगा मरहम, 10 गुना मिलेगी क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 1984 के दंगा पीड़ितों की लंबित क्षतिपूर्ति और सहायता राशि अब 10 गुना मिलेगी। इसको लेकर बुधवार को श्री गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के पदाधिकारियों संग मंडलायुक्त विजेंद्र पांडियन ने बैठक की। सभा ने दंगा पीड़ितों की चल-अचल संपत्ति की क्षतिपूर्ति की संस्तुतियां राज्य सरकार को भेजने की मांग की। मंडलायुक्त ने सभा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में राज्य सरकार के उदासीन रवैये के विरुद्ध ऑल इंडिया गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष व गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक जनहित याचिका दायर की थी। इसमें दंगा पीड़ितों को क्षतिपूर्ति 5000 की जगह 50000 रुपये देने आदि के निर्देश पारित करने की याचना की गई थी। साथ ही रंगनाथ आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप चल-अचल संपत्ति की क्षतिपूर्ति निर्धारित कराने के लिए कहा था। कुलदीप सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन से क्षतिपूर्ति 50000 रुपये की संस्तुति शासन को भेजने के लिए कहा गया है। यहां पर सभा के प्रधान सिमरन जीत सिंह, प्रिंस वासु, गुरविंदर सिंह, अमित पाल सिंह, तेजिंदर पाल सिंह, हरमेंद्र सिंह लोंगोवाल, सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें