फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 94 किमी लंबा आउटर रिंग रोड पांच नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा; 2028 तक फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 09 Feb 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि रिंग रोड से राष्ट्रीय राजमार्गों के जुड़ने से शहर सीमा से पार जाने में करीब 60 फीसदी समय बचेगा। इन वाहनों के शहर में न आने से यहां ट्रैफिक लोड कम होगा। 
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छह-लेन का आउटर रिंग रोड पांच राष्ट्रीय राजमार्गों और एक एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। आउटर रिंग रोड मंधना में कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, सचेंडी में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग, कानपुर सागर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग, रूमा में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग और उन्नाव के गांव कंडेरपतारी के पास कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी। सब कुछ तय समय पर हुआ तो 2028 में इस पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।

विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लगभग 94.659 किलोमीटर के आउटर रिंग रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। कानपुर के मंधना से देहात के सचेंडी के बीच 24 किलोमीटर लंबे मार्ग का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। सचेंडी से रमईपुर तक 22 प्रतिशत कार्य हो गया। वहीं, रमईपुर से रूमा होते हुए उन्नाव में आटा तक 15 प्रतिशत और आटा से शुक्लागंज तक सात प्रतिशत, शुक्लागंज से मंधना तक 12 प्रतिशत काम हुआ। बिठूर में गंगा पर 3.3 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा। वहीं, ड्योढ़ी घाट के पास गंगा पर 1.1 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें