करबिगवां आरओबी के लिए तय हुई समय सीमा
लंबे समय से अधूरा पड़ा करबिगवां रेलवे ओवरब्रिज को निर्माण 30 जून तक पूरा करने की अवधि निर्धारित की गई। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने निर्माण एजेंसी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, अब ज्यादा हो रहा है, इसके लिए समय निर्धारित कर निर्माण पूरा किया जाए। इसी तरह गंगापुल से जाजमऊ व रामादेवी तक के मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जनहित में ठीक कराये जाने के निर्देश दिया। इसके कैंट पुल के बाकी कार्य, सर्विस लेन का निर्माण भी जल्दी पूरे करने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने जयपुरिया क्रासिंग पर बनाए जा रहे आरओबी की निर्माण गति तेज करते हुए वहां से बिजली के खंभे हटाने का काम शुरू करने को कहा।
इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा
- एयरपोर्ट के पास जल निकासी के लिए बनाए जाने नाला निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।
- नगर आयुक्त ने बताया कि 40 लाख के बजट से काम कराया जा रहा है।
- शहर में जल भराव की समस्या दूर करने को नालों की सफाई समय से पूरा कराने का निर्देश
- जिन स्थानों पर अभी भी बल्लियों के जरिए बिजली की आपूर्ति हो रही है, वहां खंभे लगाने को कहा
- नर्वल की सैबसी झील के आसपास के सभी संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण कराने का निर्देश दिया।