मंधना से सचेंडी, रमईपुर, चकेरी तक के गांवों की जमीनों को अधिग्रहीत किया जाएगा। काश्तकारों को सूचना दे दी गई है। इस जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। रिंग रोड के दायरे में आ रही जमीन का ड्रोन से सर्वे पहली बार कराया गया है। चूंकि जमीन के अलावा निर्माण का दो गुना मुआवजा मिलता है। इसलिए अब यदि कोई अतिरिक्त निर्माण कराएगा तो उसका मुआवजा नहीं दिया जाएगा, क्योंकि ऐसे दावों का वीडियोग्राफी से मिलान किया जाएगा। नवंबर से काश्तकारों को जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। उसी महीने टेंडर भी कराए जाएंगे। अगले साल की शुरुआत में निर्माण शुरू कराने की योजना बनाई गई है।