फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम इस्पात ग्रुप के एमडी को मिली जमानत

Fri, 09 Dec 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की एक्साइज ड्यूटी चोरी करने के मामले में रिमझिम इस्पात के एमडी योगेश अग्रवाल को शुक्रवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। तकरीबन एक माह पहले दिल्ली एयरपोर्ट से ईडी ने गिरफ्तार किया था। एक समाचार एजेंसी ने योगेश अग्रवाल के पास 2300 करोड़ रुपये के कालेधन का खुलासा होने का दवा किया था। इस चलते वे खासे चर्चाओं में आ गए थे।
विज्ञापन


सितंबर में एक्साइज विभाग की दिल्ली से आई टीम ने रिझमिझ इस्पात के कानपुर, हमीरपुर व उन्नाव में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। डीजीसीईआई के डिप्टी डायरेक्टर प्रवीन बाली 20 अधिकारियों के साथ खुद यहां आए थे। शहर में फजलगंज स्थित फैक्ट्री, तिलक नगर व अशोक नगर स्थित घर, कॉरपोरेट ऑफिस व गोदाम की जांच की गई थी। जांच के दौरान ऐसे कागजात हाथ लगे थे जिनमें करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें