फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जूडो में रिमझिम और भास्कर बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की अंतर महाविद्यालयीय जूडो व वुशू प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। जूडो की महिला स्पर्धा में रिमझिम, मोनिका, चंचल और श्रेया ने अपने-अपने भार वर्ग में चैंपियन बने।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में भास्कर, शाश्वत, आशीष और दीपांशु ने बाजी मारी। वुशु में दीपाली, श्रेया, आकांक्षा यादव और फैसल अंसारी समेत अन्य खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में चैंपियन बने।
जूडो महिला वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में रिमझिम प्रथम, काजल द्वितीय, चांदनी और उमरा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 52 किलोग्राम में मोनिका, 57 किलोग्राम में चंचल, 63 किलोग्राम में श्रेया, 70 किलोग्राम में आराध्या और 78 किलोग्राम में दिव्यांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पुरुष जूडो के 60 किलोग्राम में भास्कर ने स्वर्ण पदक जीता। 66 किलोग्राम में शाश्वत, 73 किलोग्राम में आशीष, 81 किलोग्राम में दीपांशु, 90 किलोग्राम में अरमान और 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आर्यन विजेता बने। वुशु महिला वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में दीपाली, 52 किलोग्राम में श्रेया, 56 किलोग्राम में आकांक्षा यादव, 60 किलोग्राम में उम्मे, 70 किलोग्राम में पूजा और 75 किलोग्राम में प्रीति ने पहला स्थान हासिल किया। वुशु ताओलू बालिका वर्ग में वैदेही और प्रिंसी विजेता रहीं।

पुरुष वुशु के 48 किलोग्राम में फैसल अंसारी, 52 किलोग्राम में विश्वास यादव, 56 किलोग्राम में जतिन और 60 किलोग्राम में सचिन ने अपने मुकाबले जीतकर पहला स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें