फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में मुगल हाउस ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा-8 स्थित केडीएमए इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में मुगल हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया। तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में 12 मुकाबले खेले गए। ग्रुप-ए के फाइनल में मुगल हाउस और मराठा हाउस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में मुगल हाउस ने 4-3 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


आर्यन वर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, पीयूष कनौजिया को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर, पुरु राज पटेल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और गौरव शुक्ला को उभरता खिलाड़ी चुना गया। ग्रुप-बी के फाइनल में भी मुगल हाउस ने मराठा हाउस को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंश यादव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, आर्यन सर्वश्रेष्ठ स्कोरर, अर्णव शर्मा सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और कबीर यादव उभरते खिलाड़ी चुने गए। प्रधानाचार्या प्रियंका सहगल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भारती सिंह, मनीष मल्होत्रा, अजीत यादव, आशीष निषाद, मधु शर्मा, आर्यन, राशिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें