फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे की सफारी से राइफल बरामद, वीडियो बनाने के बाद पुलिस ने जमकर की पिटाई

Sat, 13 Oct 2018 07:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ी पूर्व विधायक के बेटे की सीज सफारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में फतेहपुर जिला अस्पताल तिराहे पर शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के समय पुलिस ने भाजपा नेता की सफारी रोक ली। नोकझाेंक होने पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने चालक और नेता के करीबी दोनों की जमकर पिटाई की। बिना कागजात लाइसेंसी राइफल होने पर पुलिस उसे कब्जे में ले लिया। सफारी भी सीज कर दी गई। 
विज्ञापन


शहर के शांतिनगर रोड निवासी भाजपा नेता और पूर्व विधायक आनंद लोधी के बड़े बेटे अभिनव की सफेद सफारी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया था। कार में शांतिनगर के आकाश राजपूत, और चालक पीरनपुर के महताब खान सवार थे। आकाश और अभिनव का दोस्त हैं। चेकिंग सीओ सिटी केडी मिश्र की अगुवाई में हो रही थी।

पुलिस का कहना है कि सफारी चालक महताब और आकाश ने सीओ सिटी व पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर दी। पुलिस ने इन्हें नशे में देखकर वीडियो बना लिया और दोनों की पिटाई की। बाद में इनका  मेडिकल कराया। कार से एक राइफल बरामद हुई। मेडिकल के बाद सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में आकाश राजपूत का चालान कर दिया। चालक महताब पर दूसरे का शस्त्र लाइसेंस रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि राइफल लेकर चालक महताब बाहर निकला था। इसी वजह से चालक से राइफल की बरामदगी दिखाई गई है। राइफल सुधवां प्रधान का होने की जानकारी मिली है। आर्म्स एक्ट के तहत प्रधान पर भी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर भाजपा नेता के बेटे का कहना है कि आकाश किसी आयोजन में व्यवहार के चलते वाहन लेकर गए थे। वह साथ में नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें