फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्राचीन मंदिर में कभी भगवान श्रीराम करते थे वनदेवी की पूजा

Sat, 13 Oct 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धर्मनगरी स्थित वनदेवी मंदिर
विज्ञापन
धर्मनगरी चित्रकूट में वनदेवी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम वनवास काल में इस स्थान पर वनदेवी की पूजा किया करते थे। जिससे आज भी यहां श्रद्धालुओं की आस्था बनी हुई है। नवरात्र में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन


हनुमानधारा खोही के पास स्थित वनदेवी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। जहां पर वनदेवी की मूर्ति स्थापित है। नवरात्र में यहां धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। जिसमेें आसपास के ग्रामीण सहयोग करते हैं। मंदिर के पूजारी राजबहादुर यादव ने बताया कि भवान श्रीराम ने वनवास काल में इसी स्थान पर वनदेवी की पूजा की थी। जिससे यह स्थान धार्मिक दृष्टि अति महत्वपूर्ण है।

यहां पर उनके परिवार के झलझला यादव ने मंदिर का निर्माण किया था। आज उनके परिवार के रज्जन यादव, रामकिशोर, विट्टू यादव, श्याम व दुर्गा प्रसाद मंदिर की व्यवस्था देखते हैं। श्रद्धालु राजेश कुमार, उमेश द्विवेदी ने बताया कि वह हर साल नवरात्र के समय यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें