राजपुर क्रय केंद्र पर प्रभारी को चेतावनी देते डीएम डा.दिनेश चंद्र मौजूद एसपी।
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के धान खरीद केंद्र का डीएम ने एसपी के साथ औचक निरीक्षण किया। वहां ट्रैक्टरों का जमावड़ा देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारी को लापरवाही करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।
सोमवार को राजपुर कस्बा खाद्य विभाग की ओर से संचालित धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र 25 किसान डेराडाले मिले। कई दिनों से धान की तौल नहीं हो रही थी। केंद्र पर काफी संख्या में ट्रैक्टर खड़े मिले। किसानों ने बातचीत के दौरान और भी समस्याएं बताईं। डीएम ने नाराजगी जताते हुए और केंद्र प्रभारी मुबीन अहमद से टोकर सुविधा के बावत जानकारी ली।
इसी बीच किसानों ने टोकन न मिलने की जानकारी दी। डीएम ने केंद्र प्रभारी को लापरवाही करने पर जेल भेज देने की चेतावनी दी। साथ ही प्रभारी डिप्टी आरएमओ राजकुमार को केंद्र पर मौजूद रहकर छोटे किसानों की प्राथमिकता के आधार पर तौल कराने के निर्देश दिए। एसपी केके चौधरी ने इंस्पेक्टर रामप्रकाश को केंद्र पर मौजूद किसानों की फोटो खींचने के निर्देश दिए और रजिस्टर में क्रमांक अंकित कर एक-एक किसान की तौल कराने को कहा।