फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगा धान दूसरे दिन भी सुखाते रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रविवार की देररात तेज बारिश से कई क्रय केंद्रों पर खुले में व शेड के किनारे की तरफ रखा हजारों क्विंटल धान भीग गया। सोमवार को पल्लेदार नहीं आने से किसान परेशान रहे। मंगलवार को दूसरे दिन किसान भीगे धान को फैलाकर सुखाने का जतन करते रहे। धान भीगा होने से तौल नहीं हो सकी। अकबरपुर में डस्टर फैन चलाकर कुछ किसानों की धान सफाई जरूर कराई गई।
विज्ञापन

अकबरपुर उपमंडी स्थल पर 15 किसानों का लगभग एक हजार क्विंटल धान के बोरे रखे थे। रविवार की रात आई आंधी बारिश से लगभग 50 से 60 क्विंटल धान खराब हो गया। यही स्थिति रसूलाबाद, झींझक में भी रही। मंगलवार को अकबरपुर उपमंडी स्थल में पांच पल्लेदार पहुंचे। यहां पहले से टोकन लेकर नंबर लगाए किसानों के दबाव के चलते अन्य किसानों के धान की तौल नहीं कराई जा सकी। कुछ किसानों की धान डस्टर फैन से साफ जरूर कराई गई। अकबरपुर के किसान अमरनाथ व नबीपुर के किसान बृजेश कुमार ने बताया कि भीगा धान सुखाने को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। दोपहर तक तौल बंद रही। बाद में दो किसानों की 25 क्विंटल धान की तौल हुई। क्रय केंद्र प्रभारी तोषकर झा ने बताया कि टोकन लिए किसानों को भीगा धान सुखाने का मौका दिया गया है। कम पल्लेदार आने से काम प्रभावित रहा। बुधवार को और पल्लेदार बुलाए गए हैं।
झींझक मंडी स्थल पर पानी बहाव सही नहीं होने से धान की बोरियों के आसपास जलभराव बना रहा। किसानों को भीगा धान सुखाने से सही जगह नहीं मिल सकी। धान खराब होने की आशंका से किसान परेशान दिखे। किसानों ने बताया कि शेड टूटा होने से चबूतरे के किनारे की तरफ रखा धान भीग गया। केंद्र प्रभारी मृदुला सिंह ने बताया कि नंबर से तौल हो रही है। किसानों को तिरपाल से धान ढकने को कहा गया है। 17 फीसदी नमी स्तर की धान तौल कराई जाएगी। रसूलाबाद क्रय केंद्र पर बारिश से भीगा धान सुखाने का मंगलवार को किसान जतन करते दिखे। क्रय केंद्र प्रभारी आकाश वर्मा ने बताया कि खुले में तौल के लिए रखा किसानों का धान भीगा है। किसानों को भीगा धान जल्द से जल्द सुखाने को कहा गया है। देरी होने पर धान खराब हो सकता है।
विज्ञापन

जिन क्रय केंद्रों पर तौल के लिए रखा धान बारिश से भीगा है, वहां मंगलवार को तौल प्रभावित हुई। अब तक 1126 किसानों से 5329 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। मौसम अच्छा होते ही खरीद में तेजी आएगी। सभी केेंद्र प्रभारियों को बारिश के मद्देनजर तिरपाल आदि का प्रबंध करने को कहा है।
विज्ञापन

- शिशिर कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें