फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः मुठभेड़ में इनामी डाकू दबोचा, आधे घंटे तक जंगल में हुई फायरिंग, डाकू के पैर में लगी गोली

Sun, 12 Jul 2020 06:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के मानिकपुर में कुख्यात डाकू बलखड़िया के भतीजे इनामी डाकू मंजू उर्फ सुशील पटेल की बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। रविवार को तड़के ओहन बांध के पीछे लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं।
विज्ञापन


पुलिस की एक गोली  डाकू के पैर में लगने से भाग नहीं सका। डाकू को एक बंदूक और पांच कारतूस के साथ दबोच लिया गया। दस हजार के इनामी डाकू के खिलाफ यूपी एमपी के कई थानों में दस मामले दर्ज हैं। मुखबिर से मिली जानकारी पर बहिलपुरवा थाना पुलिस ने टीम के साथ शनिवार देर रात से ही ओहन बांध के आस पास घेराबंदी शुरु कर दी।

रविवार को तड़के लगभग पांच बजे डाकू मंजू पटेल लखनपुर गांव की ओर जाता दिखा। पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। फायरिंग होते ही पुलिस टीम भी अलर्ट होकर जवाबी फायरिंग करने लगी। डाकू ने भी भागते हुए जवाबी फायरिंग की लेकिन पुलिस की एक गोली डाकू के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी।
विज्ञापन


इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग में आठ राउंड गोली चलीं। पकड़ा गया डाकू मंजू पटेल उर्फ सुशील पुत्र गणेश उर्फ चिम्मन निवासी बरूई लखनपुर बहिलपुरवा है। मप्र पुलिस की ओर से उस पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इस पर यूपी एमपी के कई थानों में हत्या अपहरण धमकी व फिरौती मांगने के दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें