उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने अपने दो बच्चों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैखई निवासी वीरपाल खेती करता है। रविवार दोपहर लगभग एक बजे घरेलू विवाद में वीरपाल (40) ने अपनी पुत्री पलक (चार )और पुत्र सुबोध ( सात) को घर के अंदर बने कमरे में ले जाकर धान में डालने वाला कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद वीरपाल ने खुद भी वही कीटनाशक पी लिया। पत्नी प्रीति ने तीनों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत नाजुक है।