युवती ने बताया कि बुधवार को वह कॉलेज से बाजार गई थी। ऑटो से वापस मेडिकल कॉलेज, रीवा जा रही थी, तभी कुछ हुआ। उसकी बातचीत भी संदिग्ध लग रही है। वह यह भी बोल रही है कि किसी ने कुछ खिलाया लेकिन उसके साथ कौन था, यह उसे याद नहीं है। हालांकि युवती का सारा सामान और मोबाइल सुरक्षित है। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है।