फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: कुआं पूजन के दौरान छीनाझपटी में चली रिवॉल्वर, युवक की मौत…पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Fri, 04 Apr 2025 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कस्बा कबरई में  कुआं पूजन के दौरान छीनाझपटी में रिवॉल्वर से फायर हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कस्बा कबरई के रानी लक्ष्मीबाई नगर में बृहस्पतिवार की रात कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान छीनाझटपी में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई। घटना में पास ही खड़े युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी वीरेंद्र वर्मा के यहां बेटा होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पड़ोसी और रिश्तेदार शामिल हुए। ओमप्रकाश द्विवेदी की लाइसेंसी रिवॉल्वर उसके बेटे जितेंद्र के पास थी। रात करीब 12 बजे फायरिंग करने को लेकर युवकों में छीनाझपटी हो गई। इस दौरान फायर होने से गोली पास में खड़े इस्लाम (26) निवासी किदवईनगर को लगी।

पिता का आरोप- जानबूझकर मारी है गोली
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सगीर का आरोप है कि इस्लाम के दोस्त उसे अपने साथ कुआं पूजन कार्यक्रम में ले गए थे। वहां जानबूझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
तहरीर के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र द्विवेदी व नंदकिशोर कुशवाहा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि छीनाझपटी होने पर गोली चलने से एक युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर को पुलिस ने बरामद कर लिया है जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें