कानपुर। क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-2 में शनिवार को हुए मैच में क्रांतिकारी ब्लू ने ब्लैक टीम को 38 रन से हराया। क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित मैच में क्रांतिकारी ब्लू टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाए।
टीम से सौरभ राय ने 35, मनोज ने 18 और राघवेंद्र सिंह ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शोभित शर्मा, राहुल कश्यप ने 2-2 विकेट लिए। वहीं क्रांतिकारी ब्लैक की पूरी टीम 20 ओवर में 105 रन ही बना सकी। टीम से अभिनय दीक्षित ने 45, शशांक साहू ने 11 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राघवेंद्र सिंह ने तीन, सौरभ राय और मनोज ने 2-2 विकेट झटके। मैच में अभिनय दीक्षित फाइटर ऑफ द मैच, सौरभ राय मैन ऑफ द मैच, राघवेन्द्र सिंह बेस्ट बॉलर और शोभित शर्मा फेयर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मौके पर संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, अंकुर खंडेलवाल, गोपेंद्र सिंह भदौरिया, गोपाल, सुनील, गुरप्रीत, अजय, पवन मिश्रा, रवि यादव मौजूद रहे।