फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की धड़कने बढ़ीं, अब सपा संरक्षक की साली ने की बगावत

Sat, 11 Nov 2017 08:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पर्चा दाखिल करने जातीं कल्पना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना नगर पंचायत से सपा से टिकट न मिलने पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की साली कल्पना गुप्ता ने सपा से बगावत कर दी है। उन्होंने गुरुवार को निर्दलीय अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ तमाम समर्थक थे।
विज्ञापन



औरैया/बिधूनाः कल्पना गुप्ता ने बताया कि मुलायम सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है।  विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस का सिटिंग विधायक होते हुए भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट काट दिया था।  उस समय काफी विवाद रहा।

मगर अब हालात सामान्य हुए तो एलएस की पत्नी कल्पना गुप्ता ने बिधूना नगर पंचायत से सपा के लिए टिकट मांगा। सपा की जब सूची फाइनल हुई तो कल्पना गुप्ता का टिकट कट गया। 
विज्ञापन



कल्पना के पति पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने बगावत की बात कहकर निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया था। गुरुवार को कल्पना गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने कहा कि उन्हें मुलायम सिंह का आशीर्वाद है और उन्हीं के आशीर्वाद से चुनाव लड़ेंगे। कल्पना गुप्ता के सपा से बगावत कर नामांकन दाखिल होने से सपा की धड़कने बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें