फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आतंकी अजमल के नाम जारी प्रमाणपत्र पर राजस्व परिषद ने मांगी रिपोर्ट, तत्कालीन अधिकारियों पर हो सकती बड़ी कार्रवाई

Wed, 08 Jun 2022 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब की फोटो लगाकर वर्ष 2018 में बिधूना तहसील से मुहम्मद अजमल पुत्र मुहम्मद आमिर निवासी आंबेडकर नगर के नाम से निवास और जाति प्रमाणपत्र जारी किया गया था। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। इस मामले में पहले ही रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना तहसील से वर्ष 2018 में आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब की फोटो लगाकर जाति प्रमाणपत्र जारी किया गया था। चार साल बाद मामले में राजस्व परिषद के आयुक्त ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है। मामला फिर चर्चा में आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप है।

विज्ञापन


मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब की फोटो लगाकर वर्ष 2018 में बिधूना तहसील से मुहम्मद अजमल पुत्र मुहम्मद आमिर निवासी आंबेडकर नगर के नाम से निवास और जाति प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इस मामले में मामले में जांच हुई तो लेखपाल लाखन सिंह को निलंबित कर अन्य अधिकारियों की संलिप्तता पर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की जांच में प्रमाण पत्र पर तहसीलदार के डिजिटल हस्ताक्षर होने के कारण उन्हें भी दोषी पाया गया था। इधर पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के साथ ही शासन भेजी गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि मामला एक आतंकी से जुड़ा होने पर शासन तक हड़कंप मच गया था। इधर राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के आयुक्त एवं सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर एक बार फिर से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसकी जानकारी के बाद तत्कालीन अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। इस मामले में पहले ही रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। यदि राजस्व परिषद द्वारा रिपोर्ट मांगी गई होगी तो रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें