एक न एक दिन जरूर मिलेगी सजा
जांच में पता चला कि सिर्फ पिस्टल की टेस्टिंग के लिए प्रिंसिपल की निशाना साधकर हत्या कर दी गई थी। एनआईए के आतंकियों को सजा सुनाने के बाद मृतक के बेटे अक्षय शुक्ला ने बताया कि उनके बेगुनाह पिता को आतंकियों ने मार दिया था। उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा था कि एक न एक दिन उनके पिता के हत्यारों को सजा मिलेगी।
हत्या के बाद दी थी सरगना को सूचना, फोरेंसिक जांच में भी हुआ मिलान
हत्या के बाद आतंकियों ने पिस्टल टेस्टिंग की सूचना अपने आकाओं को दी थी। इसका खुलासा होने पर यूएपीए की धारा बढ़ाने के बाद सितंबर 2017 को जांच शुरू की गई थी। दो माह बाद गृहमंत्रालय ने जांच एनआईए को सौंपी थी। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद हो गई थी। इस पिस्टल का फोरेंसिक मिलान कराया गया तो जांच में पुष्टि हुई कि आतंकियों ने इसी पिस्टल का हत्या में इस्तेमाल किया था।