फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लिवर ट्रांसप्लांट के दौरान पीएसी के रिटायर्ड जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरिया निवासी पीएसी से रिटायर्ड जवान राजपाल सिंह (60) की लिवर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राजपाल सिंह को लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी थी। इसके इलाज के लिए उन्हें 20 जून को नोएडा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने एक माह के भीतर लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने को कहा था। परिजनों ने सभी दस्तावेज जमा करने और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बावजूद चार महीने तक ट्रांसप्लांट नहीं किया गया। मृतक के छोटे भाई जयवीर सिंह का आरोप है कि इस दौरान अस्पताल ने करीब 30 लाख रुपये इलाज व ट्रांसप्लांट के नाम पर वसूल लिए, लेकिन इलाज में घोर लापरवाही बरती गई। हालत बिगड़ने पर दो नवंबर को मरीज को यह कहते हुए बाहर कर दिया गया कि अब ट्रांसप्लांट संभव नहीं है। इसके बाद परिजन मरीज को सैफई और आगरा के ले गए। यहां मंगलवार देर रात राजपाल सिंह की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें