फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: सेवानिवृत्त दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, कानपुर में इलाज के दौरान मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:03 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव

सार

Unnao News: पीडी नगर मोहल्ले में बीमारी से परेशान पुलिस विभाग के एलआईयू से सेवानिवृत्त दरोगा ने रविवार देर रात अपनी लाइसेंसी एकनाल बंदूक से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रामजीत (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर मोहल्ले में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बीमारियों और मानसिक तनाव से परेशान पुलिस विभाग के एलआईयू (LIU) से सेवानिवृत्त दरोगा ने अपनी ही लाइसेंसी एकनाल बंदूक से गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर दौड़ा बेटा उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

बीमारियों के चलते मानसिक रूप से परेशान रहते थे रंजीत

सदर कोतवाली के मोहल्ला पीडी नगर (सेक्टर सी 185) निवासी रंजीत सिंह (67) एलआईयू से करीब सात साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पिता लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था और स्थिति बिगड़ने पर अक्सर अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ता था। शारीरिक पीड़ा और बीमारियों के चलते वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहते थे।

घटना की बात जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : amar ujala

रात में कमरे में जाकर खुद को मारी गोली

बेटे अभिषेक के मुताबिक, रविवार को घर पर वह और उसके पिता ही थे। उसकी पत्नी और बच्चे लखनऊ स्थित घर पर थे, जबकि मां का पूर्व में ही निधन हो चुका है। रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद पिता अपने कमरे में चले गए। इसके बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने गले में गोली मार ली। धमाके की आवाज सुनकर अभिषेक कमरे में पहुंचा तो पिता लहूलुहान हालत में पड़े थे।

फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद कब्जे में ली बंदूक

घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा, सदर चौकी इंचार्ज और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और बंदूक पास में ही पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि सेवानिवृत्त दरोगा की मौत कानपुर रीजेंसी में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कानपुर के हैलट अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें