फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिटायर्ड कर्मियों को समय से नहीं मिलती पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मियों को होली, दिवाली, रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर पेंशन नहीं मिलती। इससे त्योहार ठीक से नहीं मना पाते हैं। इन लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन उनके सहायक को सौंपा। इसमें हर माह समय से पेंशन दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन




शनिवार को जिला पंचायत से रिटायर्ड कर्मचारी जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। उन्हें समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। बताया कि हम लोगों को नियमित पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन ही भरण-पोषण का मुख्य साधन है। प्रमुख त्योहार पर भी पेंशन समय से नहीं मिल रही है। इससे परेशानी होती है। जिला पंचायत अध्यक्ष से समस्या का समाधान करने की मांग की। सत्येंद्र कुमार सिंह, चंद्र शीला, रामबाबू, रामबाबू पाठक, सावित्री देवी, सत्यप्रकाश, चंद्रवती भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें