फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत फौजी की मौत

Thu, 03 Jan 2019 08:29 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, भीड़ को हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र के कपूरपुर के निकट पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत फौजी की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के कपूरपुर निवासी अमर बहादुर सिंह (40) पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह से सेना से सेवानिवृत होने के बाद पाटन पोरई रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

गुरुवार सुबह वह ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रहे थे। मनिकापुर के निकट एक होटल में उन्होंने चाय पी। इस दौरान वह अपना बैग दुकान पर ही भूल गए। घर पहुंचने के बाद उन्हें जब बैग की याद आई तो वह उसे लेने दोबारा मनिकापुर जा रहे थे। कपूरपुर गांव के निकट बिहार से भगवंतनगर की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अमर बहादुर घायल हो गए। सिर में चोट आई थी।

 

पुलिस ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बवाल की आशंका पर एसडीएम बीघापुर प्रभु दयाल, नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई, थाना अध्यक्ष बिहार डीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें