फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए फैशन ट्रेंड पर स्वदेशी खादी कपड़ा, सोशल मीडिया से बढ़ी इंडोवेस्टर्न ड्रेस की डिमांड

Thu, 03 Jan 2019 08:06 PM IST
gaurav gaurav गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर की फैशन डिजाइनर कशिश वर्मा
विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट्स में देसी और विदेशी ब्रांड के उत्पादों के बीच पहचान खोता स्वदेशी खादी कपड़ा अब एक नए फैशन ट्रेंड पर आने की तैयारी कर चुका है। सदरी, कुर्ता और शर्ट से बाहर निकलकर खादी के डिजाइनर टॉप, जैकेट, ट्राउजर ऑनलाइन मार्केट में आ गए हैं।
विज्ञापन


कानपुर की फैशन डिजाइनर कशिश वर्मा ने चार साल अलग-अलग शहरों में नौकरी करने के बाद स्वदेशी खादी को अपनाया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कशिश की कंपनी चरखा स्ट्रीट के डिजाइनर खादी कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। खादी को फैशन ट्रेंड बनाना कशिश का लक्ष्य है। इसके लिए उन्होेंने डिजाइनर शर्ट, ट्राउजर, इंडोवेस्टर्न ड्रेस, कोट-पैंट, टॉप और शॉर्ट कुर्ते बनाए हैं। किदवई नगर एच ब्लॉक निवासी कशिश किशोर वर्मा ने निफ्ट शीलॉन्ग से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था।

कशिश ने कहा कि लोगों का माइंड सेट चेंज करने के लिए फैशन डिजाइनिंग शुरू की।  उनकी कंपनी बुनकरों को भी आगे बढ़ने का मौका दे रही है। किड्स के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अन्य कैटेगरी में भी खादी प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे। अमेजॉन, फेसबुक, फ्लिपकार्ट, इंस्टाग्राम के माध्यम से कशिश के द्वारा डिजाइन किए गए खादी कपड़े हर रोज बड़ी संख्या में खरीदे जा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें