फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के बावजूद जेईई मेंस में पाई सफलता

विज्ञापन
result - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर के प्रेमपुर निवासी किसान परिवार से इंटरमीडिएट के छात्र नीतेंद्र सिंह ने जेईई मेंस (92.73) परीक्षा पास की है। इस सफलता से परिवार और गंाव के लोग प्रसन्न हैं। गांव के लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद स्वयं के परिश्रम से सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। वह इंजीनियरिंग करके आईएएस बनना चहता है। परिजनों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

भोगनीपुर के गांव प्रेमपुर निवासी नीतेंद्र सिंह ने बताया कि जन्म किसान परिवार में हुआ है। पिता योंगेद्र सिंह के नाम एक बीघा जमीन है। वह अन्य किसानों की जमीन बटाई पर लेकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पढ़ने की इच्छा हुई तो पिता ने मेहनत करके उसे पढ़ाने के लिए कहा। मां शर्मिला देवी ने भी उसके इस हौसले टूटने नहीं दिया। हाईस्कूल की पढ़ाई सुजौर गांव स्थित श्रीशंकर इंटर कॉलेज में की। 2018 में 89.83 प्रतिशत अंक हासिल करके उत्तीर्ण हुआ तो उसका हौसला और बढ़ गया। वह माता पिता के काम में हाथ बटाने लगा। इंटरमीडिएट में पुखरायां आरएसजीयू इंटर कॉलेज में 2019 में दखिला लिया था। परीक्षा में 71.6 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हो गया। लेकिन परिणाम से संतुष्ट नहीं हुआ। पुन: परीक्षा पुस्तिकाओं का निरीक्षण कराए जाने के लिए आवेदन किया है। परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। इंटर के साथ ही जेईई मेंस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। तैयारी वह घर में ही रहकर करता रहा। उसकी मेहनत को देखकर आरएसजीयू के अध्यापक बीपी सिंह, अकबरपुर के प्रवक्ता अमरनाथ ने मार्ग दर्शन दिया। एयर फोर्स में तैनात चचेरे भाई दिलीप सिंह और एसआई अजय सिंह ने हौसला बढ़ाते हुए सहयोग कराना शुरू कर दिया। जेईई मेंस परीक्षा का परिणाम 11 सितंबर को आया जिसमें उसने परीक्षा पास कर ली। कहा कि मैं खुश हूं वह आगे और भी मुकाम हासिल करना चाहता है। वहीं पिता के कंधों का बोझ भी कम करना चाहता है। एक छोटा भाई यतेंद्र है जो प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें