फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राहगीरों के लिए खुला झकरकटी बस अड्डे का विश्राम गृह, फुटपाथ या बेंच पर समय बिताने को मजबूर थे यात्री

Sat, 01 Feb 2025 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में यात्रियों को विश्राम गृह होने के बावजूद परेशान होने का मुद्दा उठाया था। शुक्रवार सुबह ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस अड्डा दिन में भी संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यात्री विश्राम गृह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में झकरकटी बस अड्डे पर बना यात्री विश्राम गृह शुक्रवार को यात्रियों के लिए दिन में भी खोल दिया गया। अमर उजाला ने दिन में यात्री विश्राम गृह बंद रहने के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों के निर्देश पर इसे अब दिन में भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

झकरकटी बस अड्डा शहर का सबसे बड़ा बस अड्डा है। यहां विभिन्न रूटों पर बसें जाती हैं। महाकुंभ के दौरान नगर निगम द्वारा यहां एक यात्री विश्राम गृह बनाया गया था, जो कि रात में संचालित होता था। दिन में बस अड्डे पहुंचने वाले यात्री विश्राम गृह होने के बावजूद फुटपाथ पर या बस अड्डे की बेंच पर समय बैठकर समय बिताने को मजबूर रहते थे।
विश्राम गृह में आते जाते रहे यात्री
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में यात्रियों को विश्राम गृह होने के बावजूद परेशान होने का मुद्दा उठाया था। शुक्रवार सुबह ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस अड्डा दिन में भी संचालित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार दिनभर यात्री विश्राम गृह में आते जाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें