फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को यहां मिला ‘बड़ा सम्मान’

Thu, 11 May 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सम्मान समारोह में मौजूद सुरेश रैना, राजीव शुक्ला, मंत्री चेतन चौहान, राहुल द्रविण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आईपीएल मैच से पहले बुधवार दोपहर को होटल लैंडमार्क में चाइनामैन कुलदीप यादव समेत 26 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। खेल मंत्री चेतन चौहान और आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कुलदीप को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। गोपाल शर्मा के बाद कुलदीप कानपुर के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हेें टेस्ट मैच में अपना जौहर दिखाने का मौका मिला। वहीं यूपी की अंडर-14,16,19, 23 व रणजी टीमों में वर्ष 2016-17 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी (महिला खिलाड़ी भी) सम्मानित हुए हैं। इस दौरान जूनियर नेशनल सेलेक्टर ज्ञानेंद्र पांडेय का भी सम्मान हुआ। सम्मान समारोह में पीयूष चावला नहीं आ सके। 
विज्ञापन

  इन खिलाड़ियों ने यूपी ही नहीं देश का नाम रोशन किया
समारोह में राजीव शुक्ला ने कहा कि सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों ने यूपी ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। खेल मंत्री ने कहा कि यूपी बहुत बड़ा राज्य है। निश्चित रूप से कई खिलाड़ी टीम इंडिया के सदस्य हैं। उम्मीद करता हूूं की आगे भी टीम इंडिया में प्रदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी बरकरार रहे। इस मौके पर यूपीसीए अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया, सचिव यदुवीर सिंह, निदेशक अभिषेक सिंहानिया, एसके अग्रवाल, रियासत अली, डीएम, सीडीओ, नगर आयुक्त आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित खन्ना ने किया।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान

सम्मान पाकर खुश हुए खिलाड़ी
अंडर-14 : अन्जानिया सूर्यवंशी, अनुराग यादव।
अंडर-16 : समीर रिजवी, कार्तिक त्यागी।
अंडर-19 : अभिषेक गोस्वामी, विनीत पवार, प्रियम गर्ग, शिवा सिंह, शिवम मावी, शुभम मावी।
अंडर-23 : शिवम चौधरी, जीशान अंसारी।
सीनियर वर्ग में सुरेश रैना, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, सरफराज, अक्षदीप नाथ, पीयूष चावला, अंकित राजपूत।
अंडर-19 : मुस्कान मलिक, राशी कनौजिया।
अंडर-23 महिला : अदिति शर्मा, नीतू सिंह।
सीनियर महिला में शिवांगी राज, दीप्ति शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें