फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि, अनुशासन से समझौता नहीं : रामकिशोर साहू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने सोमवार को क्षेत्रीय मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने संगठन को संदेश दिया कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती उसी के सम्मान से सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण समारोह में कहा कि राष्ट्र हमारा पिता और पार्टी हमारी मां है। दोनों का सम्मान सर्वोच्च है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, प्रदेश मंत्री किरण निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, सलिल बिश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे सहित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जाजमऊ से लेकर केशवनगर तक हुआ स्वागत



क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का कानपुर की सीमा जाजमऊ से लेकर लालबंगला, हरजिंदर नगर और क्षेत्रीय कार्यालय तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय मुख्यालय में निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा। प्रकाश पाल ने कहा कि रामकिशोर साहू लंबे समय से संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें