फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूएसए, दुबई, ओमान के छात्रों का एचबीटीयू से पढ़ाई में बढ़ा रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूएसए, ओमान, नेपाल, बांग्लादेश, घाना, दुबई समेत कई देशों के छात्रों का रुझान हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) से इंजीनियरिंग करने का लगातार बढ़ रहा है। यहां नए सत्र से बीटेक के लिए विदेश के 36 छात्रों ने कुल 68 आवेदन किए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून है।
विज्ञापन


भारत सरकार के स्टडी इन इंडिया पोर्टल का उद्देश्य विदेश के छात्र-छात्राओं को देश में उच्च शिक्षा के लिए आकर्षित करना है। पोर्टल के माध्यम से अब तक एचबीटीयू में दो यूएई और एक घाना का छात्र बीटेक कर रहे हैं। इस साल और भी बेहतर रिस्पांस मिला है। विश्वविद्यालय के डीन, इंटरनेशनल स्टूडेंट अफेयर्स प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि अब तक लगभग 36 विदेशी छात्रों द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कुल 68 आवेदन किए जा चुके हैं।

विदेशी छात्रों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग और फूड टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। एनआरआई श्रेणी में भी चार छात्रों के आवेदन आए हैं, जिनकी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


जेईई मेन की रैंक के आधार पर होगा चयन
प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि स्टडी इन इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। छात्र समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर लें। विदेशी विद्यार्थियों का चयन मुख्य रूप से जेईई मेन की रैंक के आधार पर किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो विश्वविद्यालय के नियमानुसार यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से प्रवेश मिलेगा।आगामी शैक्षणिक सत्र में एचबीटीयू में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे न केवल विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और समृद्ध होगा, बल्कि विभिन्न देशों के विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, संस्कृति और नवाचार का आदान-प्रदान मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें