फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हैलट में ब्लैक फंगस के पुष्ट रोगियों पर शोध शुरू, व्हाइट फंगस के मरीजों की भी जुटाई जाएगी हिस्ट्री

Wed, 26 May 2021 11:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आज से ब्लैक फंगस के पुष्ट रोगियों पर शोध शुरू हो जाएगा। इसके बाद व्हाइट फंगस के रोगियों की भी रिसर्च के लिए हिस्ट्री जुटाई जाएगी। 
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के पास अब तक ब्लैक और व्हाइट फंगस की जांच के लिए कुल 17 सैंपल आए हैं। चार रोगियों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई है। बाकी सैंपल अभी जांच मशीन में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी विभाग ने रोगियों पर शोध शुरू कर दिया है। रोगियों के खानपान, काम, रहन-सहन और बीमारियों का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि रोगियों में फंगल संक्रमण कैसे आया है, यह पता किया जा रहा है।

इसके साथ ही उनकी बीमारियों की हिस्ट्री ली जा रही है। एचआईवी, कैंसर, गुर्दा, डायबिटीज आदि बीमारियों के रोगियों में फंगल संक्रमण जल्दी हो जाता है। इस शोध में रोगियों का इलाज करने वाले क्लीनिशियन को भी शामिल किया गया। साथ ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग से भी तालमेल बैठाया जा रहा है। पैथोलॉजी के साथ माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच का भी अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें