फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और जिंदगियां बचाने के लिए 72 घंटे चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Thu, 02 Feb 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
जाजमऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के एक दिन बाद की तस्वीर - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के जाजमऊ इलाके में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महताब अालम का निर्माणाधीन छह मंजिला अपार्टमेंट बुधवार काे धराशायी हाे गया। इस घटना में सात शव व अाठ घायलाें काे अभी तक बाहर निकाला जा चुका है।
 

   
     
विज्ञापन

2 of 6
जाजमऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग धराशायी - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
घटना उस वक्त हुअा जब छठे मंजिल पर स्लेप पड़ रहा था। बुधवार से 11 एनडीआरएफ की कुल पांच टीम मौके पर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम कर रही है। आरआरसी लखनऊ और आरआरसी वाराणसी की कुल पांच टीम मौके पर आई है। मलबा बहुत ज्यादा है लेकिन टीम को ज्यादा से ज्यादा जिंदा लोगों को बाहर निकालना है। टीम के पास मलबे में 50 से अधिक लोगों के दबे होने जानकारी है। मामला गंभीर बना हुआ है।
   
विज्ञापन

3 of 6
बिल्डिंग के मलबे को हटाने का काम है जारी - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
मलबा हटाने काम इतनी जल्दी नहीं हो सकता इसलिए एनडीआरएफ टीम ने स्लेब काटने के लिए क्रशर की मांग की है। साउथ जोन के डीआईजी ने प्रशासन से क्रशर मंगवाया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन अभी 72 घंटे और चल सकता है।     

डीएम ने भारतीय सेना मांगी थी मदद

4 of 6
बिल्डिंग गिरने की खबर मिलने पर मदद को पहुंची सेना - फोटो : ओ.पी वाधवानी
डीएम ने भारतीय सेना मांगी थी मदद बुधवार को घटना के तुरंत बाद डीएम ने सेना से मदद मांगी थी। इस पर सेना ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन अपने हाथ में लेते हुए अपने जवान मौके पर भेज दिए। नजदीक होने के चलते इसमें किसी प्रकार की देरी भी नहीं हुई। सेना ने घंटों मलबे में फंसे लोगों को निकाला। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को बुलवाया। तब तक सेना ने सरफेस विकटिम और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया था। कई घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था।शाम तक एनडीआरएफ आरआरसी लखनऊ और आरआरसी वाराणसी की पांच टीम मौके पहुंच गई। बाद में सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान  एनडीआरएफ को सौंप दी। 
 
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम ने जिंदा बचाई एक बच्ची

5 of 6
एनडीआरएफ टीम ने मलबे से जिंदा निकाली तीन साल की बच्ची - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
एनडीआरएफ टीम ने जिंदा बचाई एक बच्ची
गुरुवार भोर पहर एनडीआरएफ की टीम ने एक तीन साल की जिंदा बच्ची लक्ष्मी(3) को मलबे बाहर निकाला। बच्ची घायल थी और उसकी सांसे चल रही थी। वह बेहद डरी हुई थी। बाद में उसे उपचार के लिए भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्रालय की ऑपरेशन पर नजर  

6 of 6
जाजमऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के बाद जारी राहत बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
गृहमंत्रालय की ऑपरेशन पर नजर  
जाजमऊ में छह मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग धराशायी होने की खबर गृहमंत्री तक पहुंच गई है। इस मामले पर अब गृहमंत्रालय अपनी नजर रख रहा है। इस बात की पुष्टी घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कर दी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें