फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अपराध से जुड़े पुलिसकर्मी और अधिवक्ताओं की सूचना दें, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वसूलीबाजी, भूमाफियागिरी समेत अन्य संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान जारी है। इसमें पुलिसकर्मी, अधिवक्ता या कोई अन्य भी शामिल हो तो उसकी सूचना दें उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने शुक्रवार को पुलिस सभागार में बार एसोसिएशन और दि लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई समन्वय बैठक में रखी।
विज्ञापन

नए कानून, साइबर व महिला संबंध अपराध, ट्रैफिक समस्या और अधिवक्ताओं के चुनाव पर विचार विमर्श हुआ। सबसे पहले साइबर अपराध की घटनाओं पर चर्चा की गई। साइबर अपराधियों के डिजिटल अरेस्ट या दूसरे की आईडी बनाकर वारदात करने के तरीके साझा हुए। महिला और बच्चों से संबंधित अपराध में संवेदनशील होने पर जोर दिया। कचहरी के आसपास लगने वाली पार्किंग और जाम की समस्या पर बातचीत हुई। पुलिस आयुक्त ने अलग अलग की बजाय एक ही चार पहिया से अधिवक्ताओं को कचहरी परिसर में आने का सुझाव दिया।
अधिवक्ताओं के आगामी चुनावों में अधिवक्ताओं एवं पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध वीके सिंह, डीसीपी मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, दि लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, कानपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित दोनों एसोसिएशनों के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें