झींझक। स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने दो नामजदों के खिलाफ अपहरण रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मामले में गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। गुरुवार दोपहर को झींझक स्थित स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। झींझक- नसीरपुर मार्ग पर लगरथा गांव के पास कार सवार लगरथा निवासी रामू सेंगर व कन्हैया बाथम के खिलाफ बेटी बुरी नियत से जबरन गाड़ी में डाल लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों व राहगीरों ने कार सवारों का पीछा किया तो आरोपी कार लेकर जंगल की ओर भागने लगे। इसपर चरवाहों ने मवेशियों को सड़क पर करके छात्रा को आरोपियों से बचा लिया लेकिन आरोपी मौके से भाग निकले। अपराध निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।