फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी बिलों से पान मसाले की सप्लाई करने में दो ट्रांसपोर्टरों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नामी पान मसाला कंपनी के माल को फर्जी ई-वे बिलों से ले जाने में शुक्रवार को दो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई जीएसटी अधिकारी की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर नामी पान मसाला कंपनी की करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी। ट्रांसपोर्ट फर्म स्वामी अनिल शुक्ला की इस्पात नगर स्थित मैसर्स श्रीजी ट्रांसपोर्ट और रजत जैन की सर्वश्री गणपति रोड करियर प्राइवेट लिमिटेड की फर्में मसाला कंपनी के माल के परिवहन का काम कर रही थी। गलत बिल्टी और ई- वे बिल के जरिए पान मसाला ले जाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी की जा रही थी, जिसकी शिकायत पनकी थाने में की गई। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जीएसटी विभाग की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें