फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल पर बिछड़े भाई-बहन को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीआरपी ने परिवार से बिछड़े भाई-बहन को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया है। कानपुर सेंट्रल के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ सर्कुलेटिंग एरिया व प्रतीक्षालय की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर दो बच्चे घूमते मिले। पूछा तो बोले कि दोनों भाई-बहन हैं और परिजनों से बिछड़ गए हैं। इस पर उन्हें जीआरपी थाने लाया गया। प्रयागराज के रहने वाले दोनों बच्चों की उम्र 11 व 13 साल है। सूचना पर पहुंचे पिता ने बताया कि ट्रेन से वापस घर जाते समय प्लेटफार्म पर बच्चे बिछड़ गए थे। जीआरपी ने बच्चों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें